निजता संबंधी नोटिस
क्या जानकारी एकत्र की जा सकती है और उसे एकत्र करने के माध्यम क्या होंगे
आपकी जानकारी कई तरीकों से एकत्र की जा सकती है, जिसमें ये शामिल हैं: जब आप हमें जानकारी प्रदान करते हैं, जब जानकारी स्वतः एकत्र की जाती है, या जब जानकारी किसी अन्य कंपनी द्वारा हमारे साथ साझा की जाती है।
- वह जानकारी जिसे आप हमें प्रदान करते हैं
हम तब जानकारी एकत्रित करते हैं जब आप ई-मेल प्राप्त करने, जानकारी हेतु अनुरोध करने, टिप्पणियां दाखिल करने, हमारी वेबसाइटों या मोबाइल ऐप्लिकेशनों पर खाते के लिए साइन अप करने, उत्पाद संबंधी समीक्षाएं दाखिल करने या किसी प्रमोशन (उदाहरण के लिए, प्रतियोगिता या स्वीपस्टेक्स) अथवा सर्वेक्षण में भागीदारी करने के लिए पंजीकरण करके इसे हमें प्रदान करते हैं जिसमें जन्मतिथि, डाक पते, और ई-मेल पते जैसी व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट पर हैं और किसी उत्पाद प्रमोशन जैसी SC Johnson की सामग्री को देख रहे हैं, और आप SC Johnson से जानकारी पाने का चुनाव करते हैं, तो उस टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को हमारे साथ साझा करती है ताकि हम अनुरोध के अनुसार आपसे संपर्क कर सकें।
यदि SC Johnson की कोई वेबसाइट शॉपिंग या अन्य व्यावसायिक सेवाएं पेश करती है, तो आप जानकारी, उत्पाद और सेवाएं पाने का अनुरोध करने के लिए एक ऑर्डर-फ़ॉर्म का इस्तेमाल करेंगे। हम ऑर्डर की जानकारी और शिपिंग पते सहित, लेनदेन से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। कुछ मामलों में, ऑर्डर-फ़ॉर्म आपसे यूजरनेम और पासवर्ड वाला एक खाता स्थापित करने के लिए कह सकता है। ऑर्डर-फ़ॉर्म आपसे वित्तीय जानकारी प्रदान करने को कह सकता है, जैसे खाते की जानकारी (यूजरनेम और पासवर्ड सहित) या क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर, आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड की अवसान तिथि, आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर नाम, आपका बिलिंग पता, या अन्य भुगतान जानकारी। यह जानकारी एक सुरक्षित ब्राउज़िंग सत्र के जरिए हमें या हमारे सेवा प्रदाताओं को भेजी जाती है। हमें सुरक्षित ब्राउज़िंग सत्र के बाहर कोई वित्तीय जानकारी मत भेजें।
हम अपने बिजनेस-टू-बिजनेस ग्राहकों और औद्योगिक, संस्थागत और स्वास्थ्य सेवा जैसे खंडों में हमारे उत्पादों और सेवाओं के अंतिम उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने के लिए वेबसाइट्स संचालित करते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय की ओर से हमारी वेबसाइट्स का उपयोग कर रहे हैं, तो हम आपके कार्यस्थल की संपर्क जानकारी (ईमेल पते और टेलीफ़ोन नंबर सहित), आपका पदनाम या भूमिका और ऐसे व्यवसाय के बारे में विवरण भी एकत्र कर सकते हैं। व्यवसायों के लिए अभिप्रेत वेबसाइट्स कुछ प्रकार की सेवाओं और सामग्री तक पहुंचने के लिए एक खाता बनाने की क्षमता भी प्रदान कर सकती हैं।
हम कर्मचारियों की भर्ती, जिसमें नौकरी के अवसरों की घोषणा करना और आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करना शामिल है, के लिए कुछ वेबसाइट्स संचालित करते हैं। यदि आप ऐसी वेबसाइट्स का उपयोग करते हैं तो आपसे आवेदन प्रक्रिया का प्रबंधन करने के लिए एक खाता खोलने, और, यदि आप इसका चुनाव करते हैं, तो नौकरी के अलर्ट सेट अप करने को कहा जाएगा। आपसे संपर्क जानकारी और आपके आवेदन के लिए प्रासंगिक अन्य जानकारी, जैसे संक्षिप्त विवरण या जीवन-वृत्त, प्रदान करने को भी कहा जाएगा।
हमें निजी जानकारी प्रदान करना पूरी तरह से वैकल्पिक है। परंतु, यदि आप ऐसे विवरण देने से इंकार करते हैं जो अनिवार्य हैं (उदाहरण के लिए, जैसा कि किसी पंजीकरण प्रपत्र में चिन्हित किया गया हो सकता है या अनुरोध किए गए लेनदेन को पूरा करने के प्रयोजनों के लिए), तो वेबसाइट या मोबाइल ऐप्लिकेशनों की कुछ विशेषताओं और कार्यों का इस्तेमाल करना और/या हमारी सेवाओं अथवा प्रमोशंस से लाभ उठाना (उदाहरण के लिए, किसी स्वीपस्टेक्स या प्रतियोगिता में भाग लेने में असमर्थ होना या उत्पादों को ऑनलाइन खरीदने में असमर्थ होना) या कुछ गेमों या अन्य ऑनलाइन अनुभवों में भाग लेना असंभव होगा।
- स्वचालित रूप से एकत्रित जानकारी
हम, और साथ ही एजेंसियाँ, विज्ञापनदाता और/या सेवा प्रदाता भी, आपके ब्राउज़र में कुकीज़, बीकन्स या ट्रैक करने वाली अन्य तकनीकें डाल सकते हैं ताकि जब आप हमारी किसी भी वेबसाइट पर जाएं, तो स्वतः सामान्य गैर-व्यक्तिगत और अन्य जानकारी एकत्रित की जा सके (कुकीज़, बीकन्स के बारे में, और स्वतः एकत्रित किए जाने को कैसा रोकें इस पर अधिक जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस के बाद के हिस्से में दी गई है)। ऑनलाइन पहचानकर्ता, जैसे आपके आई.पी. पतों और डिवाइस आईडी, जिन्हें कुछ अधिकार-क्षेत्रों में व्यक्तिगत जानकारी समझा जा सकता है, को भी ऑटोमेटेड प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से तब एकत्र किया जा सकता है जब आप हमारी वेबसाइट्स पर आते हैं या हमारे मोबाइल ऐप्लिकेशनों का उपयोग करते हैं – आई.पी. पतों और डिवाइस आईडी को एकत्र करने और आपके व्यक्तिगत कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से वेबसाइट ब्राउज़िंग या मोबाइल ऐप्लिकेशन के उपयोग की आदतों को जोड़ने की क्षमता के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस खंड में नीचे का हिस्सा देखें।
यदि आप हमारे किसी प्रमोशनल या विज्ञापनदाता साझीदार की वेबसाइट पर जाते हैं, तो हमारी कुकीज़ या बीकन्स आपके द्वारा संभवतः देखी जा रही SC Johnson की सामग्री (उदाहरण के लिए, किसी उत्पाद का प्रमोशन या विज्ञापन) के जरिए आपके कंप्यूटर पर रखी जा सकती हैं।
कुकीज़, बीकन्स या अन्य स्वचालित तकनीक के द्वारा एकत्रित की जाने वाली जानकारी का इस्तेमाल हमारे या हमारे प्रमोशनल अथवा विज्ञापनदाता साझीदार के द्वारा आपके लिए लक्षित विज्ञापन प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। असंबद्ध कंपनियों की वेबसाइटों पर दर्शाए जाने वाले विज्ञापनों के कार्य-अभ्यास को लक्षित विज्ञापन कहा जाता है (असंबद्ध वेबसाइटों पर दिए जाने वाले ऑनलाइन विज्ञापन (लक्षित विज्ञापन) के बारे में और इसकी डिलीवरी को रोकने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस के बाद के हिस्से में दी गई है)।
स्वतः एकत्र की जा सकने वाली जानकारी के प्रकार में ये शामिल हैं:
- इंटरनेट ब्राउज़र का प्रकार
- कंप्यूटर या डिवाइस का प्रकार
- आई.पी. पता**
- **नोट: आई.पी. पता आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) द्वारा आपके कंप्यूटर को निर्दिष्ट की गई एक संख्या होती है ताकि आप इंटरनेट तक पहुंच बना सकें। कुछ ISP प्रत्येक बार आपके इंटरनेट तक पहुंच बनाने के लिए एक नया आई.पी. पता निर्दिष्ट करते हैं, जबकि अन्य ISP आपको एक ही नंबर निर्दिष्ट करते हैं जिससे आप प्रत्येक बार अपने इंटरनेट तक पहुंच बनाते हैं। जिन मामलों में आपको एक ही आई.पी. पता निर्दिष्ट किया जाता है, उनमें आपकी ब्राउज़़ करने संबंधी आदतों की जानकारी को आपके व्यक्तिगत कंप्यूटर से जोड़ा जा सकता है।
- डिवाइस आईडी**
- **नोट: डिवाइस आईडी आपकी डिवाइस से जुड़ा एक अद्वितीय नंबर होता है। परिणामस्वरूप, आपके द्वारा मोबाइल ऐप्लिकेशनों के उपयोग से बारे में जानकरी को आपकी व्यक्तिगत डिवाइस से जोड़ना संभव है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- ब्राउज़िंग व्यवहार, जैसे वेबसाइट की जानकारी को देखना, देखे गए वेबपेज, देखी या डाउनलोड की गई सामग्री, साइट पर बिताया गया समय और क्लिक किए गए लिंक
- खरीदने का व्यवहार, जिसमें शॉपिंग कार्ट में रखी गई वस्तुएं और परित्याग की गई वस्तुएं शामिल हैं
- देखने की तिथि और समय
- भौगोलिक स्थिति, जैसे देश, शहर और ज़िप (या डाक) कोड
यह जानकारी हमारी वेबसाइटों के प्रदर्शन का विश्लेषण करके हमारे सर्वरों से जुड़ी समस्याओं का पता लगाने, साइट नेविगेशन का मूल्यांकन करने और हमारी साइट पर आने वाले लोगों के जनसांख्यिकीय आंकड़ों की बेहतर समझदारी हासिल करने के जरिए वेबसाइट का बेहतर अनुभव प्रदान करने में हमारी सहायता करती है ताकि हम ज्यादा प्रासंगिक जानकारी, कार्यक्षमता और पेशकशें प्रदान कर सकें।
SC Johnson आपके फ़ोन या मोबाइल डिवाइसों पर उपयोग के लिए मोबाइल ऐप्लिकेशन भी उपलब्ध कराता है, जिसमें प्रमोशनों में भाग लेने, गेम्स और अन्य ऑनलाइन अनुभव, “इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स” या “स्मार्ट” डिवाइसों से जुड़ना, या हमारे द्वारा आपको उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सेवाओं का अन्यथा उपयोग करने के उद्देश्य शामिल हैं। कुछ विशेषताओं और प्रकार्यों का उपयोग करने के लिए हम ऐसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर सकते हैं जो आपके द्वारा मोबाइल ऐप्लिकेशनों का उपयोग करने पर आपकी डिवाइस से स्वचालित रूप से जानकारी एकत्र कर सकती हैं, जिसमें आपकी मोबाइल डिवाइस का प्रकार, आपकी डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी, आप मोबाइल ऐप्लिकेशन या डिवाइस का उपयोग कैसे करते हैं, और आपकी सामान्य भौगोलिक स्थिति शामिल है।
- अन्य स्रोतों द्वारा हमारे साथ साझा की गई जानकारी
हम आपके बारे में अन्य स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं, सार्वजनिक डेटाबेसों, डेटा एग्रीगेटरों या रिसेलरों, या उन कंपनियों/वेबसाइटों से जहां पर आपने अपनी जानकारी को अन्य कंपनियों के साथ साझा करने के लिए सहमति दी हुई है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट पर किसी टी.वी. शो से जुड़ी सामग्री देख रहे हों, तो हो सकता है कि टी.वी. शो के बारे में समय-समय पर संचार/खबरें पाने के लिए आपको साइन-अप करने का अवसर मिला हो। आपके द्वारा पंजीकरण करते समय, टी.वी. नेटवर्क ने आपसे यह भी पूछा हो सकता है कि क्या आप अपनी जानकारी को टी.वी. नेटवर्क के साझीदारों के साथ साझा करना चाहेंगे। यदि आप ऐसा करने के लिए सहमति देते हैं और SC Johnson टी.वी. नेटवर्क के साझीदारों में से एक है, तो हमें आपकी कुछ जानकारी प्राप्त हो सकती है।
हम सोशल नेटवर्किंग साइटों से भी आपके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं बशर्ते कि आप या अन्य उपयोगकर्ता (उदाहरण के लिए, आपके “मित्र”) हमें आपकी प्रोफाइल्स, टिप्पणियों, या “कनेक्शंस” तक पहुंच प्रदान करें, यदि आप हमें “लाइक” करते हैं, यदि आप इन प्लेटफ़ॉर्मों पर हमारी विज्ञापन सामग्री के साथ संलिप्त होते हैं, या यदि आप किसी सोशल नेटवर्किंग साइट (उदाहरण के लिए, SC Johnson का फेसबुक पेज) में स्थित SC Johnson द्वारा प्रायोजित किसी पेज या प्रोग्राम में भागीदारी करने का चुनाव करते हैं। हम जिस प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उसमें आप द्वारा पोस्ट या साझा की गई टिप्पणियाँ, रुचियाँ, स्थिति, आपके द्वारा हमें सीधे भेजे गए संदेश, और आपका हमारी विज्ञापन सामग्री के भीतर या उससे लिंक करते हुए कोई कार्रवाई करना शामिल है। आपको सोशल नेटवर्किंग साइटों की निजता नीतियों और लागू होने वाली शर्तों की समीक्षा और अपनी सेटिंग्स को समुचित रूप से समायोजित करना चाहिए।
हमारी वेबसाइटों में “प्लगिन्स” और अन्य कंपनियों से संबंधित अन्य वेबसाइट विशेषताएं, जैसे कि फेसबुक का “लाइक” बटन और फेसबुक के संवाद और अन्य विशेषताएं हो सकती हैं जो लॉगिन करने या सोशल नेटवर्किंग साइट्स के साथ वेबसाइट की अन्य कार्यक्षमताओं या इंटरैक्शंस के लिए अनुमति देती हों। ये “प्लगिन्स” और विशेषताएं, इनके प्रचालन और इस्तेमाल सहित, और आपके द्वारा उन अन्य कंपनियों को उनके इस्तेमाल के अंग के रूप में प्रदान की जाने वाली जानकारी, उनकी निजता नीतियों और कार्य-अभ्यासों द्वारा प्रशासित होती हैं। कृपया ध्यान दें कि ऐसे पक्षों की निजता नीतियों या कार्य-अभ्यासों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है और हम इनके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अन्य कंपनियों के “प्लगिन्स” या अन्य वेबसाइट विशेषताओं का इस्तेमाल करने या नहीं करने का निर्णय लेने से पहले आपको निजता संबंधी नोटिसों और लागू होने वाले नियमों की समीक्षा कर लेनी चाहिए।
हम उन कंपनियों की सेवाओं का भी उपयोग करते हैं जो ऐसे पुरस्कारों और अन्य प्रमोशन प्रोग्रामों का संचालन करती हैं जो उनके प्रोग्रामों में प्रतिभागियों को, कूपनों और छूटों सहित, अनुकूलन योग्य और वास्तविक-समय सामग्री और पेशकशों की डिलीवरी सक्षम करते हैं। ऐसी कंपनियाँ आपकी खरीदने की आदतों के बारे में जानकारी एकत्र और साझा करती हैं। कुछ मामलों में, इसमें आपको प्रासंगिक वास्तविक-समय सामग्री और पेशकशें डिलीवर करने के लिए आपके फ़ोन या अन्य मोबाइल डिवाइस से सटीक भौगोलिक स्थिति की जानकारी शामिल हो सकती है। आपको भाग लेने के लिए सहमत होने से पहले ऐसे प्रोग्रामों पर लागू होने वाली निजता नीतियों और लागू होने वाली शर्तों की समीक्षा करनी चाहिए।
हम जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं
हम जानकारी का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:
- आपके प्रश्नों और अनुरोधों का जवाब देने के लिए,
- आपको हमारी कंपनी, उत्पादों, सेवाओं, प्रमोशंस और अन्य विशेष पेशकशों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए, जिसमें लक्षित विज्ञापन देने के जरिए जानकारी प्रदान करना शामिल है,
- विज्ञापन के प्रदर्शन की समीक्षा, डिलीवरी का सत्यापन और मापन,
- विशेष रूप से निर्मित सामग्री, विज्ञापनों और पेशकशों के जरिए आपके वेबसाइट अनुभव को व्यक्तिगतकृत करने के लिए,
- आपके करीब स्थित हमारे उत्पादों को बेचने वाले स्टोर खोजने में आपकी मदद करना,
- आपके साथ आपके अकाउंट और अन्य मसलों पर संचार करने हेतु, और अपने स्वविवेक से SC Johnson की किसी नीति में किए जाने वाले ऐसे बदलावों के बारे में संचार करने हेतु, जो आपको प्रभावित कर सकते हों,
- हमारी वेबसाइटों, मोबाइल ऐप्लिकेशनों, उत्पादों, सेवाओं, विज्ञापन, ईकॉमर्स उत्पाद लिस्टिंग्स, प्रमोशंस और बिक्री से संबंधित शोध और विश्लेषण संचालित करना, तथा उन्हें प्रबंधित और सुधारना, और समझना कि आप सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों के माध्यम से हमारे साथ कैसे परस्पर संपर्क करते हैं, जिनमें, उदाहरण के लिए, शामिल है, सोशल मीडिया और विज्ञापन का उपयोग करके यह समझकर कि लोग कैसे हमारी वेबसाइटों, मोबाइल ऐप्लिकेशनों, उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं और हमारे साथ संलिप्त होते हैं, हमारी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्लिकेशनों को बेहतर सामग्री के साथ उपयोग में आसान बनाना,
- लेनदेनों को प्रोसेस करना और उत्पादों को आपके पास भेजना,
- ऑनलाइन समुदायों को समीक्षाओं, टिप्पणियों, फीडबैक, विचारों, और प्रयोक्ताओं द्वारा उत्पन्न अन्य सामग्री का आदान-प्रदान और विनिमय करने के लिए प्रबंधित करना,
- उन प्रोग्रामों और प्रमोशंस को संचालित करना जिनके लिए आप साइन अप करते हैं, जिनमें स्वीपस्टेक्स और प्रतियोगिताएं, तथा गेम्स और अन्य ऑनलाइन अनुभवों के लिए मोबाइल ऐप्लिकेशन शामिल हैं।
- आपके द्वारा जानकारी प्रदान करने के समय प्रकट की गई अन्य गतिविधियों को लागू करने के लिए,
- आपके द्वारा एक्टीवेट की गई सोशल नेटवर्किंग संबंधी विशेषताओं को लागू करने के लिए, और/या
- किन्हीं भी पूववर्ती उद्देश्यों के लिए आपके बारे में एकत्रित या प्राप्त की गई समस्त जानकारी को संयुक्त करने के लिए।
शॉपिंग या अन्य व्यावसायिक सेवाओं के संबंध में आपके द्वारा हमें जिस सीमा तक वित्तीय जानकारी प्रदान की जाती है, उस वित्तीय जानकारी का इस्तेमाल हम ऑर्डरों को प्रोसेस करने और उत्पादों और/या सेवाओं के लिए आपको बिल देने हेतु करेंगे। अपना खाता या क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर और संबंधित व्यक्तिगत जानकारी को दाखिल करके, आप ऑर्डर की पुष्टि और पूर्ति करने, पहचान के सत्यापन और जोखिम और धोखेबाजी को प्रबंधित करने के लिए हमारे सेवा प्रदाताओं तथा व्यापारी और क्रेडिट कार्ड कंपनी को वह जानकारी देने के लिए हमारे स्टोर को अधिकृत कर रहे हैं।
हम जानकारी की रक्षा कैसे करते हैं
हम जानकारी की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं और अनाधिकृत पहुंच, छेड़छाड़, हानि, या दुरुपयोग से आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने में मदद के लिए औद्योगिक रूप से स्वीकार्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, हम व्यक्तिगत जानकारी को सीमित पहुंच वाले कंप्यूटर सिस्टम्स में भंडारित करते हैं और ये सिस्टम्स नियंत्रित परिसरों में स्थित हैं। इंटरनेट पर अत्यंत गोपनीय जानकारी (जैसे कि क्रेडिट कार्ड का नंबर) भेजते समय, हम इसे डेटा एन्क्रिप्शन विधियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित करते हैं।
कृपया याद रखें कि कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड के नंबर, सोशल सिक्योरिटी, या किन्हीं भी व्यक्तिगत पासवर्ड्स को असुरक्षित ई-मेल के जरिए नहीं भेजें। साथ ही, अपने पासवर्ड्स को कभी भी साझा नहीं करने, अपने कंप्यूटर को कभी भी बिना निगरानी के यूं ही नहीं छोड़ने, और इसका इस्तेमाल कर लेने के बाद हमेशा लॉग-आउट करना भी याद रखें।
कौन से कानून SC Johnson की वेबसाइटों के संचालन और निजी जानकारी के अंतरराष्ट्रीय हस्तांतरणों को नियंत्रित करते हैं
हमारी वेबसाइटें अमेरिका के कानूनों के अनुसार नियंत्रित और संचालित होती हैं, जबकि इन्हें उन देशों के कानूनों के अनुकूल बनाया जाता है जहां हम प्रचालन करते हैं।
क्योंकि हम एक अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय हैं, इसलिए हमारी वेबसाइटों की सहायता करने वाले और आपकी निजी जानकारी को संसाधित करनेवाले सर्वर उस देश से बाहर स्थित हो सकते हैं जहां से आपने हमारी वेबसाइटों को देखा था और आपकी जानकारी एकत्र की गई थी। परिणामस्वरूप, आपकी निजी जानकारी बाहर के उस देश में संसाधित की जा सकती है, रखी जा सकती है और/या हस्तांतरित की जा सकती है जहां आपके निवास वाले देश के समान निजता कानून न हों। यदि ऐसा हुआ, तो हम आपकी निजी जानकारी की सार-संभाल इस निजता संबंधी नोटिस के अनुसार करेंगे।
इस बात से अवगत रहें कि हमारी वेबसाइटों का इस्तेमाल करके या हमें जानकारी प्रदान करके, आप: (क) स्वीकार कर रहे हैं कि हमारी वेबसाइटें अमेरिकी कानून के अधीन हैं, और (ख) अमेरिका और/या अन्य देशों में ऐसी जानकारी के संग्रहण, संसाधन, रखरखाव और हस्तांतरित करने की सहमति दे रहे हैं।
ध्यान दें कि कुछ खास देशों और राज्यों के कानूनों के अनुसार हमें इस निजता संबंधी नोटिस में ऐसी विशिष्ट जानकारी देने की जरूरत हो सकती है जो ऐसे देशों और राज्यों से संबंधित है। उन अधिकार क्षेत्रों के लिए उस जानकारी को पढ़ने हेतु नीचे क्लिक करें। ऐसी स्थान-विशिष्ट जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस का हिस्सा है और SC Johnson द्वारा एकत्र की गई जानकारी पर सिर्फ तभी और केवल उसी सीमा तक लागू होती है जहां तक लागू होने वाले अधिकार-क्षेत्र के कानून इन्हें लागू करना आवश्यक करते हैं।
हम इस निजता संबंधी नोटिस में परिवर्तन के बारे में आपको कैसे सूचित करेंगे
कृपया ध्यान दें कि हम किसी भी समय इस निजता संबंधी नोटिस में परिवर्तन करने का अधिकार रखते हैं। उस हद तक जहां, हम सामग्री में बदलाव करते हैं, वहां हम इन बदलावों के बारे में आपको तर्कसंगत नोटिस प्रदान करने का प्रयास करेंगे। हमारी संबंधित वेबसाइट पर निजता संबंधी नोटिस को पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद से ये बदलाव प्रभावी हो जाएंगे। कृपया समय-समय पर इसे दोबारा देखते रहें।इस निजता संबंधी नोटिस या अपनी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में आप हमसे कैसे संचार स्थापित कर सकते हैं
यदि इस निजता संबंधी नोटिस या आपकी निजी जानकारी के बारे में आपका कोई प्रश्न या चिंता है, तो कृपया हमसे निम्न ईमेल और डाक पते पर संपर्क करके उसके बारे में बताएं। अमेरिका स्थित हमारा ग्राहक सेवा केंद्र आपके अनुरोध पर कार्रवाई करेगा:
ईमेल द्वारा: PrivacyInquiries@scj.com
डाक द्वारा: c/o S.C. Johnson & Son, Inc. - Privacy Inquiries
1525 Howe Street MS048
Racine, WI 53403
USA
फ़ोन या वेब फ़ॉर्म द्वारा: यहाँ क्लिक करके हमारे “हमसे संपर्क करें” पेज पर जाएं और पता लगाएं कि क्या आपके स्थान में हमसे फ़ोन या वेब फ़ॉर्म के द्वारा संपर्क करने का कोई विकल्प सक्षम किया गया है।
ध्यान दें कि कुछ अधिकार क्षेत्रों के लागू होने योग्य कानून आपको, यदि आपके अधिकार-क्षेत्र में लागू होते हों, तो हमें अनुरोध करने सहित निम्न अधिकार प्रदान कर सकते हैं:
- हमारे द्वारा आपके बारे में एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियों और विशिष्ट हिस्सों के बारे में, हमारे द्वारा ऐसी व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग और संसाधन, जिसमें हमारे उपयोग और संसाधन का उद्देश्य शामिल है, उस स्रोत के बारे में जानकारी जहाँ से हमने आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त की, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे इस्तेमाल और संसाधित करते हैं और अन्य पक्षों की श्रेणियाँ जिनके साथ हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को साझा या प्रकट करते हैं, आपको यह सब जानकारी प्रदान करने और हमारे पास मौजूद आपकी व्यक्तिगत जानकारी की एक प्रतिलिपि प्राप्त करने का अधिकार;
- आपकी निजी जानकारी को ठीक करने या अद्यतन करने का अधिकार;
- भविष्य में आपसे संपर्क ना करने का अधिकार;
- आपकी निजी जानकारी को मिटाने को अधिकार;
- आपकी व्यक्तिगत जानकारी को, साझा करने और प्रकट करने सहित, उपयोग करने और संसाधित करने से रोकने का अधिकार; और
- किसी अन्य पक्ष, जिसके साथ हमने आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा या प्रकट की थी, को किसी भी परिवर्तन या मिटाने की जरूरत की सूचना देने का अधिकार।
हो सकता है कि आपके अधिकार-क्षेत्र में ऐसे सभी अधिकार लागू ना हों; SC Johnson लागू होने वाले कानूनों का पालन करेगी। आपको नीचे दिए अनुभाग में “देश और राज्य विशिष्ट जानकारी” की समीक्षा करनी चाहिए।
किसी भी अनुरोध पर कार्रवाई करने से पहले हमें यह सत्यापन करने के लिए अतिरिक्त जानकारी मांगने की जरूरत पड़ सकती है कि अनुरोध ऐसे व्यक्ति या उसके प्राधिकृत प्रतिनिधि ने किया है जिससे व्यक्तिगत जानकारी संबंधित है। हम ऐसी पहचान और प्राधिकरण को सत्यापित करने के उद्देश्य से एकत्रित जानकारी को कम से कम रखने का प्रयास करेंगे, लेकिन आवश्यक सत्यापन का स्तर विभिन्न कारकों पर निर्भर होगा, जिनमें अनुरोध का प्रकार और व्यक्तिगत जानकारी की संवेदनशीलता शामिल है। कुछ मामलों में, हमें पहचान के सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र का अनुरोध करना पड़ सकता है। ऐसे सत्यापन के लिए हमारे द्वारा एकत्रित किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल अनुरोध का जवाब देने के उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।
कृपया ध्यान रहे कि हमारी नियमित रिकॉर्ड कीपिंग के अनुपालन में, हमारे स्वविवेक के अनुसार और समय-समय पर, हम ऐसे रिकॉर्डों को मिटा सकते हैं जिनमें जानकारी हो।
देश और राज्य विशिष्ट जानकारी
ऐसी स्थान-विशिष्ट जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस का हिस्सा है और SC Johnson द्वारा एकत्र की गई जानकारी पर केवल उसी सीमा तक लागू होती है जहां तक लागू होने वाले अधिकार-क्षेत्र के कानून इस तरह से लागू करने को आवश्यक करते हैं।