SkipToMainprivacy

निजता संबंधी नोटिस

पिछला अद्यतन: 09-04-2025

क्‍या जानकारी एकत्र की जा सकती है और उसे एकत्र करने के माध्‍यम क्‍या होंगे

आपकी जानकारी कई तरीकों से एकत्र की जा सकती है, जिसमें ये शामिल हैं: जब आप हमें जानकारी प्रदान करते हैं, जब जानकारी स्‍वतः एकत्र की जाती है, या जब जानकारी किसी अन्य कंपनी द्वारा हमारे साथ साझा की जाती है।

  • वह जानकारी जिसे आप हमें प्रदान करते हैं

हम तब जानकारी एकत्रित करते हैं जब आप ई-मेल प्राप्‍त करने, जानकारी हेतु अनुरोध करने, टिप्‍पणियां दाखिल करने, हमारी वेबसाइटों या मोबाइल ऐप्लिकेशनों पर खाते के लिए साइन अप करने, उत्‍पाद संबंधी समीक्षाएं दाखिल करने या किसी प्रमोशन (उदाहरण के लिए, प्रतियोगिता या स्‍वीपस्‍टेक्‍स) अथवा सर्वेक्षण में भागीदारी करने के लिए पंजीकरण करके इसे हमें प्रदान करते हैं जिसमें जन्‍मतिथि, डाक पते, और ई-मेल पते जैसी व्‍यक्तिगत जानकारी शामिल होती है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट पर हैं और किसी उत्‍पाद प्रमोशन जैसी SC Johnson की सामग्री को देख रहे हैं, और आप SC Johnson से जानकारी पाने का चुनाव करते हैं, तो उस टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को हमारे साथ साझा करती है ताकि हम अनुरोध के अनुसार आपसे संपर्क कर सकें।

यदि SC Johnson की कोई वेबसाइट शॉपिंग या अन्‍य व्‍यावसायिक सेवाएं पेश करती है, तो आप जानकारी, उत्‍पाद और सेवाएं पाने का अनुरोध करने के लिए एक ऑर्डर-फ़ॉर्म का इस्‍तेमाल करेंगे। हम ऑर्डर की जानकारी और शिपिंग पते सहित, लेनदेन से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। कुछ मामलों में, ऑर्डर-फ़ॉर्म आपसे यूजरनेम और पासवर्ड वाला एक खाता स्थापित करने के लिए कह सकता है। ऑर्डर-फ़ॉर्म आपसे वित्तीय जानकारी प्रदान करने को कह सकता है, जैसे खाते की जानकारी (यूजरनेम और पासवर्ड सहित) या क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर, आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड की अवसान तिथि, आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर नाम, आपका बिलिंग पता, या अन्य भुगतान जानकारी। यह जानकारी एक सुरक्षित ब्राउज़िंग सत्र के जरिए हमें या हमारे सेवा प्रदाताओं को भेजी जाती है। हमें सुरक्षित ब्राउज़िंग सत्र के बाहर कोई वित्‍तीय जानकारी मत भेजें।

हम अपने बिजनेस-टू-बिजनेस ग्राहकों और औद्योगिक, संस्थागत और स्वास्थ्य सेवा जैसे खंडों में हमारे उत्पादों और सेवाओं के अंतिम उपयोगकर्ताओं का समर्थन करने के लिए वेबसाइट्स संचालित करते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय की ओर से हमारी वेबसाइट्स का उपयोग कर रहे हैं, तो हम आपके कार्यस्थल की संपर्क जानकारी (ईमेल पते और टेलीफ़ोन नंबर सहित), आपका पदनाम या भूमिका और ऐसे व्यवसाय के बारे में विवरण भी एकत्र कर सकते हैं। व्यवसायों के लिए अभिप्रेत वेबसाइट्स कुछ प्रकार की सेवाओं और सामग्री तक पहुंचने के लिए एक खाता बनाने की क्षमता भी प्रदान कर सकती हैं।

हम कर्मचारियों की भर्ती, जिसमें नौकरी के अवसरों की घोषणा करना और आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करना शामिल है, के लिए कुछ वेबसाइट्स संचालित करते हैं। यदि आप ऐसी वेबसाइट्स का उपयोग करते हैं तो आपसे आवेदन प्रक्रिया का प्रबंधन करने के लिए एक खाता खोलने, और, यदि आप इसका चुनाव करते हैं, तो नौकरी के अलर्ट सेट अप करने को कहा जाएगा। आपसे संपर्क जानकारी और आपके आवेदन के लिए प्रासंगिक अन्य जानकारी, जैसे संक्षिप्त विवरण या जीवन-वृत्त, प्रदान करने को भी कहा जाएगा।

हमें निजी जानकारी प्रदान करना पूरी तरह से वैकल्पिक है। परंतु, यदि आप ऐसे विवरण देने से इंकार करते हैं जो अनिवार्य हैं (उदाहरण के लिए, जैसा कि किसी पंजीकरण प्रपत्र में चिन्हित किया गया हो सकता है या अनुरोध किए गए लेनदेन को पूरा करने के प्रयोजनों के लिए), तो वेबसाइट या मोबाइल ऐप्लिकेशनों की कुछ विशेषताओं और कार्यों का इस्‍तेमाल करना और/या हमारी सेवाओं अथवा प्रमोशंस से लाभ उठाना (उदाहरण के लिए, किसी स्‍वीपस्‍टेक्‍स या प्रतियोगिता में भाग लेने में असमर्थ होना या उत्पादों को ऑनलाइन खरीदने में असमर्थ होना) या कुछ गेमों या अन्य ऑनलाइन अनुभवों में भाग लेना असंभव होगा।

  • स्वचालित रूप से एकत्रित जानकारी

हम, और साथ ही एजेंसियाँ, विज्ञापनदाता और/या सेवा प्रदाता भी, आपके ब्राउज़र में कुकीज़, बीकन्‍स या ट्रैक करने वाली अन्‍य तकनीकें डाल सकते हैं ताकि जब आप हमारी किसी भी वेबसाइट पर जाएं, तो स्‍वतः सामान्‍य गैर-व्‍यक्तिगत और अन्य जानकारी एकत्रित की जा सके (कुकीज़, बीकन्‍स के बारे में, और स्वतः एकत्रित किए जाने को कैसा रोकें इस पर अधिक जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस के बाद के हिस्‍से में दी गई है)। ऑनलाइन पहचानकर्ता, जैसे आपके आई.पी. पतों और डिवाइस आईडी, जिन्‍हें कुछ अधिकार-क्षेत्रों में व्‍यक्तिगत जानकारी समझा जा सकता है, को भी ऑटोमेटेड प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल से तब एकत्र किया जा सकता है जब आप हमारी वेबसाइट्स पर आते हैं या हमारे मोबाइल ऐप्लिकेशनों का उपयोग करते हैं – आई.पी. पतों और डिवाइस आईडी को एकत्र करने और आपके व्‍यक्तिगत कंप्‍यूटर या अन्य डिवाइस से वेबसाइट ब्राउज़िंग या मोबाइल ऐप्लिकेशन के उपयोग की आदतों को जोड़ने की क्षमता के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस खंड में नीचे का हिस्‍सा देखें।

यदि आप हमारे किसी प्रमोशनल या विज्ञापनदाता साझीदार की वेबसाइट पर जाते हैं, तो हमारी कुकीज़ या बीकन्‍स आपके द्वारा संभवतः देखी जा रही SC Johnson की सामग्री (उदाहरण के लिए, किसी उत्‍पाद का प्रमोशन या विज्ञापन) के जरिए आपके कंप्‍यूटर पर रखी जा सकती हैं।

कुकीज़, बीकन्‍स या अन्य स्वचालित तकनीक के द्वारा एकत्रित की जाने वाली जानकारी का इस्‍तेमाल हमारे या हमारे प्रमोशनल अथवा विज्ञापनदाता साझीदार के द्वारा आपके लिए लक्षित विज्ञापन प्रदान करने के लिए किया जा सकता है। असंबद्ध कंपनियों की वेबसाइटों पर दर्शाए जाने वाले विज्ञापनों के कार्य-अभ्‍यास को लक्षित विज्ञापन कहा जाता है (असंबद्ध वेबसाइटों पर दिए जाने वाले ऑनलाइन विज्ञापन (लक्षित विज्ञापन) के बारे में और इसकी डिलीवरी को रोकने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस के बाद के हिस्‍से में दी गई है)।

स्वतः एकत्र की जा सकने वाली जानकारी के प्रकार में ये शामिल हैं:

  • इंटरनेट ब्राउज़र का प्रकार
  • कंप्यूटर या डिवाइस का प्रकार
  • आई.पी. पता**
    • **नोट: आई.पी. पता आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) द्वारा आपके कंप्‍यूटर को निर्दिष्‍ट की गई एक संख्‍या होती है ताकि आप इंटरनेट तक पहुंच बना सकें। कुछ ISP प्रत्‍येक बार आपके इंटरनेट तक पहुंच बनाने के लिए एक नया आई.पी. पता निर्दिष्‍ट करते हैं, जबकि अन्‍य ISP आपको एक ही नंबर निर्दिष्‍ट करते हैं जिससे आप प्रत्‍येक बार अपने इंटरनेट तक पहुंच बनाते हैं। जिन मामलों में आपको एक ही आई.पी. पता निर्दिष्‍ट किया जाता है, उनमें आपकी ब्राउज़़ करने संबंधी आदतों की जानकारी को आपके व्‍यक्तिगत कंप्‍यूटर से जोड़ा जा सकता है।
  • डिवाइस आईडी**
    • **नोट: डिवाइस आईडी आपकी डिवाइस से जुड़ा एक अद्वितीय नंबर होता है। परिणामस्वरूप, आपके द्वारा मोबाइल ऐप्लिकेशनों के उपयोग से बारे में जानकरी को आपकी व्यक्तिगत डिवाइस से जोड़ना संभव है।
  • ऑपरेटिंग सिस्‍टम
  • ब्राउज़िंग व्यवहार, जैसे वेबसाइट की जानकारी को देखना, देखे गए वेबपेज, देखी या डाउनलोड की गई सामग्री, साइट पर बिताया गया समय और क्लिक किए गए लिंक
  • खरीदने का व्यवहार, जिसमें शॉपिंग कार्ट में रखी गई वस्तुएं और परित्याग की गई वस्तुएं शामिल हैं
  • देखने की तिथि और समय
  • भौगोलिक स्थिति, जैसे देश, शहर और ज़िप (या डाक) कोड

यह जानकारी हमारी वेबसाइटों के प्रदर्शन का विश्लेषण करके हमारे सर्वरों से जुड़ी समस्‍याओं का पता लगाने, साइट नेविगेशन का मूल्‍यांकन करने और हमारी साइट पर आने वाले लोगों के जनसांख्यिकीय आंकड़ों की बेहतर समझदारी हासिल करने के जरिए वेबसाइट का बेहतर अनुभव प्रदान करने में हमारी सहायता करती है ताकि हम ज्‍यादा प्रासंगिक जानकारी, कार्यक्षमता और पेशकशें प्रदान कर सकें।

SC Johnson आपके फ़ोन या मोबाइल डिवाइसों पर उपयोग के लिए मोबाइल ऐप्लिकेशन भी उपलब्ध कराता है, जिसमें प्रमोशनों में भाग लेने, गेम्स और अन्य ऑनलाइन अनुभव, “इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स” या “स्मार्ट” डिवाइसों से जुड़ना, या हमारे द्वारा आपको उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सेवाओं का अन्यथा उपयोग करने के उद्देश्य शामिल हैं। कुछ विशेषताओं और प्रकार्यों का उपयोग करने के लिए हम ऐसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर सकते हैं जो आपके द्वारा मोबाइल ऐप्लिकेशनों का उपयोग करने पर आपकी डिवाइस से स्वचालित रूप से जानकारी एकत्र कर सकती हैं, जिसमें आपकी मोबाइल डिवाइस का प्रकार, आपकी डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी, आप मोबाइल ऐप्लिकेशन या डिवाइस का उपयोग कैसे करते हैं, और आपकी सामान्य भौगोलिक स्थिति शामिल है।

  • अन्य स्रोतों द्वारा हमारे साथ साझा की गई जानकारी

हम आपके बारे में अन्‍य स्रोतों से जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं जैसे कि ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं, सार्वजनिक डेटाबेसों, डेटा एग्रीगेटरों या रिसेलरों, या उन कंपनियों/वेबसाइटों से जहां पर आपने अपनी जानकारी को अन्‍य कंपनियों के साथ साझा करने के लिए सहमति दी हुई है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी टी.वी. नेटवर्क की वेबसाइट पर किसी टी.वी. शो से जुड़ी सामग्री देख रहे हों, तो हो सकता है कि टी.वी. शो के बारे में समय-समय पर संचार/खबरें पाने के लिए आपको साइन-अप करने का अवसर मिला हो। आपके द्वारा पंजीकरण करते समय, टी.वी. नेटवर्क ने आपसे यह भी पूछा हो सकता है कि क्‍या आप अपनी जानकारी को टी.वी. नेटवर्क के साझीदारों के साथ साझा करना चाहेंगे। यदि आप ऐसा करने के लिए सहमति देते हैं और SC Johnson टी.वी. नेटवर्क के साझीदारों में से एक है, तो हमें आपकी कुछ जानकारी प्राप्‍त हो सकती है।

हम सोशल नेटवर्किंग साइटों से भी आपके बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं बशर्ते कि आप या अन्‍य उपयोगकर्ता (उदाहरण के लिए, आपके “मित्र”) हमें आपकी प्रोफाइल्‍स, टिप्‍पणियों, या “कनेक्‍शंस” तक पहुंच प्रदान करें, यदि आप हमें “लाइक” करते हैं, यदि आप इन प्लेटफ़ॉर्मों पर हमारी विज्ञापन सामग्री के साथ संलिप्त होते हैं, या यदि आप किसी सोशल नेटवर्किंग साइट (उदाहरण के लिए, SC Johnson का फेसबुक पेज) में स्थित SC Johnson द्वारा प्रायोजित किसी पेज या प्रोग्राम में भागीदारी करने का चुनाव करते हैं। हम जिस प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उसमें आप द्वारा पोस्ट या साझा की गई टिप्पणियाँ, रुचियाँ, स्थिति, आपके द्वारा हमें सीधे भेजे गए संदेश, और आपका हमारी विज्ञापन सामग्री के भीतर या उससे लिंक करते हुए कोई कार्रवाई करना शामिल है। आपको सोशल नेटवर्किंग साइटों की निजता नीतियों और लागू होने वाली शर्तों की समीक्षा और अपनी सेटिंग्स को समुचित रूप से समायोजित करना चाहिए।

हमारी वेबसाइटों में “प्‍लगिन्‍स” और अन्य कंपनियों से संबंधित अन्‍य वेबसाइट विशेषताएं, जैसे कि फेसबुक का “लाइक” बटन और फेसबुक के संवाद और अन्‍य विशेषताएं हो सकती हैं जो लॉगिन करने या सोशल नेटवर्किंग साइट्स के साथ वेबसाइट की अन्‍य कार्यक्षमताओं या इंटरैक्‍शंस के लिए अनुमति देती हों। ये “प्‍लगिन्‍स” और विशेषताएं, इनके प्रचालन और इस्‍तेमाल सहित, और आपके द्वारा उन अन्य कंपनियों को उनके इस्‍तेमाल के अंग के रूप में प्रदान की जाने वाली जानकारी, उनकी निजता नीतियों और कार्य-अभ्‍यासों द्वारा प्रशासित होती हैं। कृपया ध्‍यान दें कि ऐसे पक्षों की निजता नीतियों या कार्य-अभ्‍यासों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है और हम इनके लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं। अन्य कंपनियों के “प्‍लगिन्‍स” या अन्य वेबसाइट विशेषताओं का इस्‍तेमाल करने या नहीं करने का निर्णय लेने से पहले आपको निजता संबंधी नोटिसों और लागू होने वाले नियमों की समीक्षा कर लेनी चाहिए।

हम उन कंपनियों की सेवाओं का भी उपयोग करते हैं जो ऐसे पुरस्कारों और अन्य प्रमोशन प्रोग्रामों का संचालन करती हैं जो उनके प्रोग्रामों में प्रतिभागियों को, कूपनों और छूटों सहित, अनुकूलन योग्य और वास्तविक-समय सामग्री और पेशकशों की डिलीवरी सक्षम करते हैं। ऐसी कंपनियाँ आपकी खरीदने की आदतों के बारे में जानकारी एकत्र और साझा करती हैं। कुछ मामलों में, इसमें आपको प्रासंगिक वास्तविक-समय सामग्री और पेशकशें डिलीवर करने के लिए आपके फ़ोन या अन्य मोबाइल डिवाइस से सटीक भौगोलिक स्थिति की जानकारी शामिल हो सकती है। आपको भाग लेने के लिए सहमत होने से पहले ऐसे प्रोग्रामों पर लागू होने वाली निजता नीतियों और लागू होने वाली शर्तों की समीक्षा करनी चाहिए।

हम जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं

हम जानकारी का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं:

  • आपके प्रश्‍नों और अनुरोधों का जवाब देने के लिए,
  • आपको हमारी कंपनी, उत्‍पादों, सेवाओं, प्रमोशंस और अन्‍य विशेष पेशकशों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए, जिसमें लक्षित विज्ञापन देने के जरिए जानकारी प्रदान करना शामिल है,
  • विज्ञापन के प्रदर्शन की समीक्षा, डिलीवरी का सत्यापन और मापन,
  • विशेष रूप से निर्मित सामग्री, विज्ञापनों और पेशकशों के जरिए आपके वेबसाइट अनुभव को व्यक्तिगतकृत करने के लिए,
  • आपके करीब स्थित हमारे उत्पादों को बेचने वाले स्टोर खोजने में आपकी मदद करना,
  • आपके साथ आपके अकाउंट और अन्‍य मसलों पर संचार करने हेतु, और अपने स्‍वविवेक से SC Johnson की किसी नीति में किए जाने वाले ऐसे बदलावों के बारे में संचार करने हेतु, जो आपको प्रभावित कर सकते हों,
  • हमारी वेबसाइटों, मोबाइल ऐप्लिकेशनों, उत्पादों, सेवाओं, विज्ञापन, ईकॉमर्स उत्पाद लिस्टिंग्स, प्रमोशंस और बिक्री से संबंधित शोध और विश्लेषण संचालित करना, तथा उन्हें प्रबंधित और सुधारना, और समझना कि आप सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों के माध्यम से हमारे साथ कैसे परस्पर संपर्क करते हैं, जिनमें, उदाहरण के लिए, शामिल है, सोशल मीडिया और विज्ञापन का उपयोग करके यह समझकर कि लोग कैसे हमारी वेबसाइटों, मोबाइल ऐप्लिकेशनों, उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं और हमारे साथ संलिप्त होते हैं, हमारी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्लिकेशनों को बेहतर सामग्री के साथ उपयोग में आसान बनाना,
  • लेनदेनों को प्रोसेस करना और उत्पादों को आपके पास भेजना,
  • ऑनलाइन समुदायों को समीक्षाओं, टिप्पणियों, फीडबैक, विचारों, और प्रयोक्ताओं द्वारा उत्पन्न अन्य सामग्री का आदान-प्रदान और विनिमय करने के लिए प्रबंधित करना,
  • उन प्रोग्रामों और प्रमोशंस को संचालित करना जिनके लिए आप साइन अप करते हैं, जिनमें स्वीपस्टेक्स और प्रतियोगिताएं, तथा गेम्स और अन्य ऑनलाइन अनुभवों के लिए मोबाइल ऐप्लिकेशन शामिल हैं।
  • आपके द्वारा जानकारी प्रदान करने के समय प्रकट की गई अन्‍य गतिविधियों को लागू करने के लिए,
  • आपके द्वारा एक्‍टीवेट की गई सोशल नेटवर्किंग संबंधी विशेषताओं को लागू करने के लिए, और/या
  • किन्‍हीं भी पूववर्ती उद्देश्‍यों के लिए आपके बारे में एकत्रित या प्राप्‍त की गई समस्‍त जानकारी को संयुक्‍त करने के लिए।

शॉपिंग या अन्‍य व्‍यावसायिक सेवाओं के संबंध में आपके द्वारा हमें जिस सीमा तक वित्‍तीय जानकारी प्रदान की जाती है, उस वित्‍तीय जानकारी का इस्‍तेमाल हम ऑर्डरों को प्रोसेस करने और उत्‍पादों और/या सेवाओं के लिए आपको बिल देने हेतु करेंगे। अपना खाता या क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर और संबंधित व्‍यक्तिगत जानकारी को दाखिल करके, आप ऑर्डर की पुष्टि और पूर्ति करने, पहचान के सत्यापन और जोखिम और धोखेबाजी को प्रबंधित करने के लिए हमारे सेवा प्रदाताओं तथा व्‍यापारी और क्रेडिट कार्ड कंपनी को वह जानकारी देने के लिए हमारे स्टोर को अधिकृत कर रहे हैं।

जब हम व्‍यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, तब

हम अन्य कंपनियों को आपकी व्यक्तिगत जानकारी नहीं बेचेंगे या किराये पर देंगे, क्योंकि ऐसी शर्तें सामान्य तौर पर समझी जाती हैं। हम समय-समय पर आपकी व्‍यक्तिगत जानकारी हमारी सहायक कंपनियों, संबद्धों, व्‍यावसायिक साझीदारों और वेंडरों जो हमें सेवाएं प्रदान करते हैं, के साथ साझा कर सकते हैं, जैसे कि नीचे दी गई स्थितियों में। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी को लक्षित विज्ञापन में संलिप्त होने के लिए विज्ञापन सेवाओं के प्रदाताओं के साथ साझा करना शामिल है। ऐसी गतिविधियों को कुछ कानूनों के अधीन “सेल” माना जा सकता है और उन्हें प्रकट करने की जरूरत पड़ती है। यदि आप कैलिफोर्निया के निवासी हैं, तो कैलिफोर्निया कंजूमर प्राइवेसी एक्ट पर अनुभाग की समीक्षा करें जिसे आप यहाँ क्लिक करके एक्सेस कर सकते हैं और ऐसे कानून और कुछ अधिकारों के बारे में अधिक जानकारी खोज सकते हैं जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी के संबंध में आपके पास हो सकते हैं और कि उसका उपयोग कैसे किया जाता है। साथ ही हम अपने व्‍यावसायिक साझीदारों के साथ उनके अपने व्‍यावसायिक उद्देश्‍यों के लिए समेकित, डी-आइडेंटिफाइड और/या बिना नाम वाली जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी को साझा करने के लिए आपकी सहमति

हम आपकी सहमति से, आपके द्वारा ऐसे साझाकरण का अनुरोध करना या निर्देश देना शामिल है, जानकारी को साझा करते हैं। उदाहरण के लिए, हमारी वेबसाइटों पर होने पर या जब आप हमारे मोबाइल ऐप्लिकेशनों का उपयोग करते हैं, तब आपके पास किसी अन्य कंपनी से जानकारी और/या विपणन पेशकशें प्राप्त करने की स्वीकृति देने का अवसर हो सकता है। ऑप्ट-इन करके आप अपनी जानकारी को किसी अन्य कंपनी के साथ साझा करने की सहमति देते हैं। यदि आप अपनी जानकारी को साझा किए जाने की सहमति देते हैं या इसके लिए सहमत होते हैं, तो आपकी जानकारी को अन्य कंपनी के सामने प्रकट किया जाएगा, और आपके द्वारा प्रकट की गई जानकारी उस अन्य कंपनी की निजता नीति और व्‍यावसायिक कार्य-अभ्‍यासों के अधीन होगी।

  • SC Johnson की सहायक कंपनियां, संबद्ध और व्‍यावसायिक साझीदार

हम आपकी जानकारी को SC Johnson द्वारा नियंत्रित की जाने वाली कंपनियों के परिवार में स्थित सहायक कंपनियों और संबद्धों के साथ, या अपने साझीदारों, विज्ञापनदाताओं अथवा अन्‍य कंपनियों के साथ मुख्‍यतः व्‍यावसायिक और प्रचालनात्‍मक उद्देश्‍यों के लिए, जिसमें ऐसी अन्य कंपनियों के साथ संयुक्‍त प्रमोशनल गतिविधियां शामिल हैं, साझा कर सकते हैं।

  • हमारी ओर से सेवाएं प्रदान करने वाले वेंडर

हम आपकी जानकारी को वेंडरों के साथ साझा करते हैं जो हमें सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल है आपके अनुरोधों को पूरा करने में हमारी मदद करना, हमारी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्लिकेशनों के माध्यम से विभिन्न विशेषताएं, सेवाएं और सामान उपलब्ध कराना, आपकी पूछताछ का जवाब देना, आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन डिलीवर करना और ऊपर “हम जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं” पर अनुभाग में वर्णित अन्य उद्देश्यों को संपन्न करना। जिन असंबद्ध कंपनियों को हमारे द्वारा यह जानकारी प्रदान की जा सकती है उनमें विज्ञापन सेवाओं के प्रदाता (वेबसाइट ट्रैकिंग सेवाओं, विज्ञापन एक्सचेंज और इनवेंटरी मैनेजमेंट सेवाओं, तथा डेटा मैनेजमेंट और एनालिटिक्स सेवाओं सहित), व्‍यावसायिक साझीदार, प्रायोजक, लाइसेंसधारक, शोधकर्ता और अन्‍य मिलते-जुलते पक्ष शामिल हैं। हम आपकी जानकारी, जैसे ऑनलाइन पहचानकर्ता जो व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान नहीं करते हैं (उदाहरण के लिए, हैशिंग के माध्यम से), का इस्‍तेमाल सोशल मीडिया प्‍लेटफ़ॉर्म्‍स और तीसरे पक्ष की साइटों पर लक्षित विज्ञापन प्रदान करने के लिए सामान्‍य ऑडिएंस सेगमेंट्स विकसित करने हेतु भी कर सकते हैं। अधिक विशिष्ट रूप से, हम व्यक्तिगत जानकारी को तीसरे पक्षों के साथ साझा करते हैं जो हमारी वेबसाइटों, अन्य असंबद्ध वेबसाइटों, और अन्य स्रोतों जैसे सोशल नेटवर्कों से प्राप्त जानकारी के आधार पर ग्राहक समूह बनाते हैं, और ऐसे समूहों को विज्ञापन डिलीवर करते हैं।

हम एग्रीगेट की गई, डीआइडेंटीफाई की गई और/या बिना नाम की गई जानकारी को अन्य कंपनियों के साथ भी साझा कर सकते हैं जो हमें सेवाएं प्रदान करती हैं, जिनमें एनालिटिक्स और शोध के उद्देश्य शामिल हैं। उदाहरण के लिए, हम एग्रीगेट की गई ग्राहक जानकारी, जैसे जनसांख्यिकी, को ऐसे ढंग से साझा कर सकते हैं जो ऐसे ग्राहकों की व्यक्तिगत ढंग से पहचान नहीं करता है ताकि हमें नए ग्राहकों तक पहुंचने के लिए सार्थक समानताओं की पहचान करने में मदद मिल सके। ऐसी कंपनियों की मदद से, हम उन संभावित ग्राहकों को विपणन सामग्री और विज्ञापन भेजने में समर्थ होते हैं।

  • कानूनी कार्यवाहियां और अन्‍य विशेष स्थितियां

हम आपकी जानकारी को इन स्थितियों में साझा कर सकते हैं: किसी कानूनी बाध्‍यता का अनुपालन करने के लिए, जैसे कि कोई जांच संचालित कर रहे सरकारी प्राधिकरणों द्वारा अनुरोध किए जाने पर; हमारी वेबसाइट का इस्‍तेमाल करने के नियमों या लागू होने योग्‍य अन्‍य नीतियों के सत्‍यापन या क्रियान्‍वयन के लिए; अथवा हमारी वेबसाइटों पर आने वाले लोगों, जन-साधारण या अन्य पक्षों के अधिकारों, संपत्ति, सुरक्षा या हिफाजत की रक्षा करने के लिए। हम पुनर्गठन या अपनी व्‍यावसायिक इकाईयों डिवीजनों या ब्रांड्स में से किसी को किसी अन्य कंपनी को बेचने के अंग के रूप में भी आपकी जानकारी को प्रकट कर सकते हैं।

हम जानकारी की रक्षा कैसे करते हैं

हम जानकारी की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं और अनाधिकृत पहुंच, छेड़छाड़, हानि, या दुरुपयोग से आपकी व्‍यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने में मदद के लिए औद्योगिक रूप से स्‍वीकार्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, हम व्‍यक्तिगत जानकारी को सीमित पहुंच वाले कंप्‍यूटर सिस्‍टम्‍स में भंडारित करते हैं और ये सिस्‍टम्‍स नियंत्रित परिसरों में स्थित हैं। इंटरनेट पर अत्‍यंत गोपनीय जानकारी (जैसे कि क्रेडिट कार्ड का नंबर) भेजते समय, हम इसे डेटा एन्क्रिप्‍शन विधियों का इस्‍तेमाल करके सुरक्षित करते हैं।

कृपया याद रखें कि कभी भी अपने क्रेडिट कार्ड के नंबर, सोशल सिक्‍योरिटी, या किन्‍हीं भी व्‍यक्तिगत पासवर्ड्स को असुरक्षित ई-मेल के जरिए नहीं भेजें। साथ ही, अपने पासवर्ड्स को कभी भी साझा नहीं करने, अपने कंप्‍यूटर को कभी भी बिना निगरानी के यूं ही नहीं छोड़ने, और इसका इस्‍तेमाल कर लेने के बाद हमेशा लॉग-आउट करना भी याद रखें।

कुकीज़, बीकन्‍स और जानकारी के स्वतः संग्रहण को रोकने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी

SC Johnson सामान्‍य गैर-व्‍यक्तिगत और अन्य जानकारी एकत्र करने के लिए ऑटोमेटेड प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल करती है। जानकारी का स्वतः एकत्रीकरण मुख्‍यतः दो तकनीकों के इस्‍तेमाल के जरिए किया जाता है : कुकीज़ और वेब बीकन्‍स।

  • “कुकीज़” पर अधिक जानकारी

कुकी क्‍या होती है -- कुकी एक छोटी-सी फाइल होती है जिसे आपके द्वारा देखी जा रही वेबसाइट आपके इंटरनेट ब्राउज़र के जरिए आपके कंप्‍यूटर में डाल देती है। कुकीज़ में आपके कंप्‍यूटर को पहचानने और देखे गए वेब पृष्‍ठों, देखे गए विज्ञापनों, बारंबारता, और इस्‍तेमाल किए गए ब्राउज़र के प्रकार जैसी जानकारी को इकट्ठा कर लेने की क्षमता होती है। कुकीज़ को मोबाइल डिवाइसों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुकीज़ को सामान्‍यतः आपके इंटरनेट ब्राउज़र द्वारा प्रबंधित किया जाता है।

आप जिस वेबसाइट को देख रहे हैं यदि वह निःशुल्‍क सामग्री प्रदान करती है, तो इस बात की संभावना है कि आप अन्‍य वेबसाइटों/कंपनियों के विज्ञापन भी देखेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप जिस वेबसाइट को देख रहे हैं और जो कंपनियां विज्ञापनों को प्रायोजित करती हैं, वे आपके कंप्‍यूटर में अपनी कुकीज़ डाल सकती हैं। असंबद्ध वेबसाइटों पर ऑनलाइन विज्ञापन दर्शाने का काम मुख्‍यतः जिस कार्य-अभ्‍यास के जरिए किया जाता है उसे लक्षित विज्ञापन कहा जाता है (असंबद्ध वेबसाइटों पर ऑनलाइन विज्ञापन (लक्षित विज्ञापन) के बारे में और इसकी डिलीवरी को रोकने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस के बाद के हिस्‍से में दी गई है)।

कुकीज़ का इस्‍तेमाल कैसे किया जाता है -- सामान्‍यतः कुकीज़ का इस्‍तेमाल सुरक्षा में सहायता पाने के लिए (उदाहरण के लिए, किसी सुरक्षित ब्राउज़िंग सत्र में एक निश्चित समय तक निष्‍क्रि‍य रहने के बाद आपका समय समाप्‍त करने हेतु), साइट नेविगेशन के लिए (उदाहरण के लिए, आपकी वरीयताओं को याद रखने में, ताकि आपको भाषा संबंधी वरीयता जैसी जानकारी पुन: दर्जन करनी पड़े), आपके ब्राउज़िंग अनुभव को सुधारने, (उदाहरण के लिए, ऐसी सामग्री, विज्ञापन, या पेशकशें प्रदान करने हेतु जो आपकी ब्राउज़िंग की आदतों के अनुरूप हों), और लक्षित विज्ञापन करने के लिए किया जाता है।

कुकीज़ ब्राउज़िंग सत्र तक या पूर्वनिर्धारित समयावधि तक आपके कंप्‍यूटर में रह सकती हैं। ब्राउज़िंग सत्र की अवधि तक आपके कंप्‍यूटर में रहने वाली कुकीज़ को “सेशन” कुकीज़ कहा जाता है (उदा., ऑनलाइन “शॉपिंग बास्‍केट” की सामग्री आपके ब्राउज़िंग सत्र के समाप्‍त होने के बाद नज़र नहीं आएगी)। पूर्वनिर्धारित समयावधि तक आपके कंप्‍यूटर में रहने वाली कुकीज़ को “पर्सिस्‍टेंट” (''स्‍थायी'') कुकीज़ कहते हैं (उदा., अनेक भाषाओं में सामग्री प्रस्‍तुत करने वाली वेबसाइट पर अंग्रेजी का चयन करने पर ताकि, उस वेबसाइट पर सप्‍ताहों या महीनों बाद भी लौटें तो उसकी सामग्री अंग्रेजी में दिखाई जाए)।

कुकीज़ को स्‍वीकार करना, निष्क्रिय करना या हटाना – आप अपने ब्राउज़र पर कोई कुकी प्राप्‍त करने से पहले आपको सूचित करने का विकल्‍प सेट कर सकते हैं, जिससे आपको यह निर्णय करने का मौका मिलता है कि उसे स्‍वीकार करें, या पूरी तरह ब्‍लॉक कर दें। इसके लिए, कृपया अपने ब्राउज़र का हेल्‍प मेन्‍यू देखें।

अधिकांश ब्राउज़रों में आप पहले से मौजूद कुकीज़ को मिटा भी सकते हैं। कृपया ध्‍यान रखें कि कुकीज़ को मिटाने से उन वेबसाइटों के प्रदर्शन पर नकारात्‍मक असर पड़ सकता है जिन पर आप जाते हैं, परिणामस्‍वरूप, आप उन वेबसाइटों की सामग्री देखने में या उनके द्वारा उपलब्‍ध कराए गए ऐप्लिकेशनों का उपयोग करने में असमर्थ हो सकते हैं।

आपके कंप्‍यूटर में स्‍थापित कुकीज़ को मिटाने के लिए, अपने ब्राउज़र का हेल्‍प मेन्‍यू देखें। नीचे कुछ सर्वाधिक प्रचलित इंटरनेट ब्राउज़र के लिंक दिए गए हैं, जहां आपको कुकीज़ के प्रबंधन के बारे में अतिरिक्‍त जानकारी मिल सकती है।

इसके अतिरिक्‍त, हमारी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्लिकेशनों पर, आमतौर पर पृष्‍ठ के सबसे निचले हिस्‍से में, एक आइकॉन या लिंक (जैसे “AdChoices”, “Cookie Consent” या “Do Not Sell My Personal Information”) हो सकता है जिससे उपयोगकर्ता उन कंपनियों के बारे में, जो हमारी वेबसाइटों पर कुकीज़ का इस्‍तेमाल करती हैं, और उन कुकीज़ के लिए अपने विकल्पों और उन्हें अक्षम करने के तरीके के बारे में अधिक जान सकते हैं।

हम आपकी निजता वरीयताओं को प्रबंधित करने, हमारे द्वारा कुकीज़ के उपयोग के बारे में नोटिस देने और, यदि लागू हो तो, लागू कानून की आवश्यकता के अनुसार ऐसे उपयोग के लिए सहमति प्राप्त करने में हमारी मदद करने के लिए सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते हैं। लक्षित विज्ञापन को सीमित करने के आपके चुनाव, जैसे हमारी वेबसाइट में रखी गई कुकीज़ से बाहर निकलने का चुनाव करना, को कार्यान्वयित करने के लिए भी आपके कंप्यूटर में एक कुकी रखने की जरूरत पड़ सकती है। परिणामस्वरूप, यदि आप उन कुकीज़ को हटा देते हैं तो लक्षित विज्ञापन को सीमित करने के लिए आपको फिर से ऑप्ट आउट करने की जरूरत पड़ेगी।

आप कुकीज़ के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से भी प्राप्‍त कर सकते हैं:

https://www.allaboutcookies.org/

https://www.consumer.ftc.gov/topics/online-security

https://youradchoices.com/ या http://www.youronlinechoices.com/

  • वेब “बीकन” के बारे में अधिक जानकारी

वेब बीकन क्‍या है -- वेब बीकन छोटे-छोटे कंप्‍यूटर कोड होते हैं जो आपके द्वारा देखे जाने वाली वेबसाइटों में प्रदर्शित पारदर्शी ग्राफिक चित्रों में या आपको मिलने वाली ईमेल में लगाए जाते हैं। वेब बीकन पर ध्‍यान नहीं जाता क्‍योंकि वे आमतौर पर देखे जा रहे चित्र के बेहद छोटे हिस्‍से में नत्‍थी होते हैं। वेब बीकन को पिक्‍सल टैग्‍स, क्लियर GIFs, और वेब बग भी कहा जाता है।

वेब बीकन का उपयोग कैसे किया जाता है -- सामान्‍य तौर पर, वेब बीकन का इस्‍तेमाल वेबसाइट देखने वाले लोगों की संख्‍या जानने के लिए किया जाता है। लोग क्‍या-क्‍या देखते हैं और वेबसाइटों पर उपलब्‍ध सामग्री को कैसे संसाधित करते हैं इसकी समझ हासिल करने के लिए वेब बीकन का उपयोग कुकीज़ के साथ भी किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, वेबसाइटों के नेटवर्क वाली कोई कंपनी अपनी एक से अधिक वेबसाइटों के बीच आने-जाने वाले उपयोगकर्ताओं को गिनने और पहचान करने के लिए वेब बीकन का उपयोग कर सकती है। उपयोगकर्ताओं को पहचान पाने से वेबसाइट स्‍वामी अपनी वेबसाइट को उपयोगकर्ताओं के साइट पर आने को व्यक्तिगत और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल बना सकते हैं।

वेब बीकन को कैसे मिटाएं -- वेब बीकन को मिटाने के लिए, आपको अपने ब्राउज़र से कुकीज़ मिटानी होंगी (“कुकीज़ कैसे मिटाएं” के बारे में उपरोक्‍त खंड देखें)।

आप यहां से वेब बीकन के बारे में अधिक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं:

http://www.allaboutcookies.org/faqs/beacons.html

असंबद्ध वेबसाइटों पर ऑनलाइन विज्ञापन (तीसरे पक्ष की विज्ञापन प्रस्‍तुति या लक्षित विज्ञापन) और इसकी डिलीवरी को रोकने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी

हम और हमारे प्रचार एवं विज्ञापन साझीदार कुकीज़ या बीकन के जरिए एकत्र की गई जानकारी का उपयोग लक्षित विज्ञापनों के लिए करते हैं।

लक्षित विज्ञापन क्या है -- लक्षित विज्ञापन असंबद्ध कंपनियों की वेबसाइटों में विज्ञापन डिलीवर करने का सबसे आम कार्य-अभ्यास है। उदाहरण के लिए, जब आप किसी खेलकूद के नेटवर्क की वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपको असंबद्ध खेल उपकरण कंपनियों के विज्ञापन नजर आ सकते हैं।

लक्षित विज्ञापन कैसे काम करता है -- लक्षित विज्ञापन आपके’द्वारा देखी गई वेबसाइटों से उपयोग की जानकारी को जोड़ने के लिए कुकीज़ और वेब बीकन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करता है। इस जानकारी का उपयोग आपकी संभावित रुचियों को जानने का प्रयास करने और उनके अनुसार संबंधित उत्‍पादों और सेवाओं के संभावित आपूर्तिकर्ताओं को मिलाने के लिए किया जाता है। यदि इनमें से किसी संभावित आपूर्तिकर्ता ने आपके द्वारा देखे जाने वाली वेबसाइट के साथ अपना संबंधित विज्ञापन दिखाने का अनुबंध किया है, तो आपका इंटरनेट ब्राउज़र उपयुक्‍त विज्ञापन संबंधी जानकारी जुटाएगा और जब आप असंबद्ध वेबसाइट देख रहे होंगे तो उस पर वह विज्ञापन दर्शाएगा।

लक्षित विज्ञापन को कैसे सीमित करें – हो सकता है कि आपके अधिकार-क्षेत्र में ऐसे कानून या औद्योगिक स्‍व-नियामक फ्रेमवर्क अपनाए गए हों जो आपको लक्षित विज्ञापन को सीमित करने या रोकने में सक्षम बनाते हों। ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में विज्ञापनदाताओं ने अपने विज्ञापनों में या उनके करीब लागू स्‍व-नियामक फ्रेमवर्क का अनुपालन दर्शाने वाले आइकॉन (जैसे “AdChoices” आइकॉन) नत्‍थी किए हैं। इस आइकॉन का चयन करने पर, आप उस वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं जिसके जरिए आप अपने कंप्‍यूटर पर विज्ञापन दिखाने को सीमित कर सकते हैं या रोक सकते हैं। हालांकि, आपको पता होना चाहिए कि ऐसे आइकॉन (“AdChoices” आइकॉन सहित) केवल उन कंपनियों के विज्ञापन सीमित करने में आपकी मदद कर सकते हैं जिन्‍होंने लक्षित विज्ञापन को नियंत्रित करने के लिए लागू होने वाले आइकॉन के उपयोग पर सहमति जतायी है।

यदि और जहां तक विज्ञापन में लागू होने योग्‍य आइकॉन शामिल ना हों, तब आपको उस वेबसाइट पर जाना चाहिए जहां आपको विज्ञापन दिख रहे हैं या मूल विज्ञापनदाता की वेबसाइट पर जाना चाहिए और उसकी निजता नीति देखनी चाहिए, जहां इस संबंध में जानकारी मिल सकती है कि उनके विज्ञापनों का दिखना कैसे रोका जाए।

आप लक्षित विज्ञापन और संबंधित विज्ञापनों को सीमित करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं:

http://www.aboutads.info/

कृपया ध्‍यान दें कि इस विज्ञापन नेटवर्क या इस नेटवर्क से संबंधित कंपनियों पर SC Johnson का कोई नियंत्रण नहीं है।

ट्रैक ना करें (Do Not Track) क्‍या है – Do Not Track एक निजता संबंधी विकल्‍प है जिसे आप अपने वेब ब्राउज़र में सेट कर सकते हैं। इसका मकसद अलग-अलग वेबसाइटों पर आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को ट्रैक करने से रोकने में आपको सक्षम बनाना होता है।

हम ट्रैक न करें सिग्नलों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं – एससी जॉनसन वेबसाइटें आपके वेब ब्राउज़र से सक्षम की गई ट्रैक न करें सेटिंग्स का सम्मान करती हैं।

कौन से कानून SC Johnson की वेबसाइटों के संचालन और निजी जानकारी के अंतरराष्‍ट्रीय हस्‍तांतरणों को नियंत्रित करते हैं

हमारी वेबसाइटें अमेरिका के कानूनों के अनुसार नियंत्रित और संचालित होती हैं, जबकि इन्हें उन देशों के कानूनों के अनुकूल बनाया जाता है जहां हम प्रचालन करते हैं।

क्योंकि हम एक अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवसाय हैं, इसलिए हमारी वेबसाइटों की सहायता करने वाले और आपकी निजी जानकारी को संसाधित करनेवाले सर्वर उस देश से बाहर स्थित हो सकते हैं जहां से आपने हमारी वेबसाइटों को देखा था और आपकी जानकारी एकत्र की गई थी। परिणामस्‍वरूप, आपकी निजी जानकारी बाहर के उस देश में संसाधित की जा सकती है, रखी जा सकती है और/या हस्‍तांतरित की जा सकती है जहां आपके निवास वाले देश के समान निजता कानून न हों। यदि ऐसा हुआ, तो हम आपकी निजी जानकारी की सार-संभाल इस निजता संबंधी नोटिस के अनुसार करेंगे।

इस बात से अवगत रहें कि हमारी वेबसाइटों का इस्तेमाल करके या हमें जानकारी प्रदान करके, आप: (क) स्‍वीकार कर रहे हैं कि हमारी वेबसाइटें अमेरिकी कानून के अधीन हैं, और (ख) अमेरिका और/या अन्‍य देशों में ऐसी जानकारी के संग्रहण, संसाधन, रखरखाव और हस्‍तांतरित करने की सहमति दे रहे हैं।

ध्‍यान दें कि कुछ खास देशों और राज्यों के कानूनों के अनुसार हमें इस निजता संबंधी नोटिस में ऐसी विशिष्‍ट जानकारी देने की जरूरत हो सकती है जो ऐसे देशों और राज्यों से संबंधित है। उन अधिकार क्षेत्रों के लिए उस जानकारी को पढ़ने हेतु नीचे क्लिक करें। ऐसी स्थान-विशिष्‍ट जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस का हिस्सा है और SC Johnson द्वारा एकत्र की गई जानकारी पर सिर्फ तभी और केवल उसी सीमा तक लागू होती है जहां तक लागू होने वाले अधिकार-क्षेत्र के कानून इन्‍हें लागू करना आवश्‍यक करते हैं।

आस्‍ट्रेलिया

अर्जेंटीना

कनाडा

यूरोपीय संघ, यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र और स्विट्ज़रलैंड

मेक्सिको

दक्षिण कोरिया

युनाइटेड किंगडम

युनाइटेड स्टेट्स

कैलिफोर्निया

नेवादा

हम इस निजता संबंधी नोटिस में परिवर्तन के बारे में आपको कैसे सूचित करेंगे

कृपया ध्‍यान दें कि हम किसी भी समय इस निजता संबंधी नोटिस में परिवर्तन करने का अधिकार रखते हैं। उस हद तक जहां, हम सामग्री में बदलाव करते हैं, वहां हम इन बदलावों के बारे में आपको तर्कसंगत नोटिस प्रदान करने का प्रयास करेंगे। हमारी संबंधित वेबसाइट पर निजता संबंधी नोटिस को पोस्‍ट किए जाने के तुरंत बाद से ये बदलाव प्रभावी हो जाएंगे। कृपया समय-समय पर इसे दोबारा देखते रहें।

इस निजता संबंधी नोटिस या अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी के बारे में आप हमसे कैसे संचार स्‍थापित कर सकते हैं

यदि इस निजता संबंधी नोटिस या आपकी निजी जानकारी के बारे में आपका कोई प्रश्‍न या चिंता है, तो कृपया हमसे निम्‍न ईमेल और डाक पते पर संपर्क करके उसके बारे में बताएं। अमेरिका स्थित हमारा ग्राहक सेवा केंद्र आपके अनुरोध पर कार्रवाई करेगा:

ईमेल द्वारा: PrivacyInquiries@scj.com

डाक द्वारा: c/o S.C. Johnson & Son, Inc. - Privacy Inquiries
1525 Howe Street MS048
Racine, WI 53403
USA

फ़ोन या वेब फ़ॉर्म द्वारा: यहाँ क्लिक करके हमारे “हमसे संपर्क करें” पेज पर जाएं और पता लगाएं कि क्या आपके स्थान में हमसे फ़ोन या वेब फ़ॉर्म के द्वारा संपर्क करने का कोई विकल्प सक्षम किया गया है।

ध्‍यान दें कि कुछ अधिकार क्षेत्रों के लागू होने योग्‍य कानून आपको, यदि आपके अधिकार-क्षेत्र में लागू होते हों, तो हमें अनुरोध करने सहित निम्‍न अधिकार प्रदान कर सकते हैं:

  • हमारे द्वारा आपके बारे में एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियों और विशिष्ट हिस्सों के बारे में, हमारे द्वारा ऐसी व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग और संसाधन, जिसमें हमारे उपयोग और संसाधन का उद्देश्य शामिल है, उस स्रोत के बारे में जानकारी जहाँ से हमने आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त की, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे इस्तेमाल और संसाधित करते हैं और अन्य पक्षों की श्रेणियाँ जिनके साथ हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को साझा या प्रकट करते हैं, आपको यह सब जानकारी प्रदान करने और हमारे पास मौजूद आपकी व्यक्तिगत जानकारी की एक प्रतिलिपि प्राप्त करने का अधिकार;
  • आपकी निजी जानकारी को ठीक करने या अद्यतन करने का अधिकार;
  • भविष्‍य में आपसे संपर्क ना करने का अधिकार;
  • आपकी निजी जानकारी को मिटाने को अधिकार;
  • आपकी व्यक्तिगत जानकारी को, साझा करने और प्रकट करने सहित, उपयोग करने और संसाधित करने से रोकने का अधिकार; और
  • किसी अन्य पक्ष, जिसके साथ हमने आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा या प्रकट की थी, को किसी भी परिवर्तन या मिटाने की जरूरत की सूचना देने का अधिकार।

हो सकता है कि आपके अधिकार-क्षेत्र में ऐसे सभी अधिकार लागू ना हों; SC Johnson लागू होने वाले कानूनों का पालन करेगी। आपको नीचे दिए अनुभाग में “देश और राज्य विशिष्ट जानकारी” की समीक्षा करनी चाहिए।

किसी भी अनुरोध पर कार्रवाई करने से पहले हमें यह सत्यापन करने के लिए अतिरिक्त जानकारी मांगने की जरूरत पड़ सकती है कि अनुरोध ऐसे व्यक्ति या उसके प्राधिकृत प्रतिनिधि ने किया है जिससे व्यक्तिगत जानकारी संबंधित है। हम ऐसी पहचान और प्राधिकरण को सत्यापित करने के उद्देश्य से एकत्रित जानकारी को कम से कम रखने का प्रयास करेंगे, लेकिन आवश्यक सत्यापन का स्तर विभिन्न कारकों पर निर्भर होगा, जिनमें अनुरोध का प्रकार और व्यक्तिगत जानकारी की संवेदनशीलता शामिल है। कुछ मामलों में, हमें पहचान के सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र का अनुरोध करना पड़ सकता है। ऐसे सत्यापन के लिए हमारे द्वारा एकत्रित किसी भी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल अनुरोध का जवाब देने के उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

कृपया ध्‍यान रहे कि हमारी नियमित रिकॉर्ड कीपिंग के अनुपालन में, हमारे स्‍वविवेक के अनुसार और समय-समय पर, हम ऐसे रिकॉर्डों को मिटा सकते हैं जिनमें जानकारी हो।

देश और राज्य विशिष्ट जानकारी

ऐसी स्थान-विशिष्‍ट जानकारी इस निजता संबंधी नोटिस का हिस्सा है और SC Johnson द्वारा एकत्र की गई जानकारी पर केवल उसी सीमा तक लागू होती है जहां तक लागू होने वाले अधिकार-क्षेत्र के कानून इस तरह से लागू करने को आवश्‍यक करते हैं।